बिना आधार लगाया वाटर कूलर पलटने लगा, बड़ा हादसा टला
औरैया, मई 1 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के साईं मंदिर के पास लगाया गया नवनिर्मित वाटर कूलर अचानक असंतुलित होकर पलटने लगा। इस दौरान पानी पी रहे एक पूर्व शिक्षक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार श्री दुर्गा मंदिर के समीप साईं मंदिर के पास हाल ही में वाटर कूलर स्थापित किया गया था। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने बिना मजबूत आधार तैयार किए ही वाटर कूलर को खड़ा कर संचालन की तैयारी कर दी। शुक्रवार को पूर्व शिक्षक लतीफ खान पानी पीने पहुंचे, तभी अचानक वाटर कूलर डगमगाने लगा और पलटने की स्थिति में आ गया। समय रहते उन्होंने खुद को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू कराया। नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.