बिजली समस्या के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, मार्च 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले गुरुवार को व्यापारियों ने विद्युत समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के प्रयासों के बावजूद विभागीय अधिकारी जनहित के कार्यों में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए सुविधा के बजाय परेशानी बन गई है। बिना पूर्व सूचना के बैलेंस शून्य दिखाकर बिजली काट दी जाती है और कई बार घंटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.