बागपत, मई 23 -- बड़ौत। शनिवार को नगर पालिका परिसर में बैठक आयोजित की गई। राज्य मंत्री केपी मलिक ने भीषण गर्मी के बीच पटरी से उतरी विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारी और अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसदौरान सभासदों समेत कई परेशान उपभोक्ताओं को भी बुलाया गया। समस्या सुनने के बाद राज्यमंत्री ने निगम के जेई और अधिकारियों को उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सभासद अभिषेक शर्मा, अतुल जैन, अनिल, प्रमोद कुमार शर्मा, इमरान, संजय गुप्ता, अमित तोमर, डा.नीरज शर्मा, पवन शर्मा ने नगर में विद्युत व्यवस्था चौपट होने का आरोप लगाया। ओवरलोड के कारण एबीसी केबिल, ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। यह भी पढ़ें- ''डिजिटल'' पारदिर्शता से सुधरेगी जिले की बिजली व्यवस्था, लापरवाही पर गिरेगी गाज बिजली और पानी की कम आपूर्ति हो...