बिजली संकट दूर न होने पर उपकेन्द्र का घेराव
बहराइच, मई 23 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के रंजीतपुर विद्युत उपकेंद्र से पोषित गांवों में भीषण बिजली कटौती की जा रही है। शनिवार को क्षेत्रीय लोंगों ने एकजुट होकर केन्द्र का घेराव किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर उपखंड अधिकारी रंजीतपुर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। आक्रोशित लोगों ने कहा कि रंजीतपुर क्षेत्र में घंटों बिजली गायब रहती है। विभाग द्वारा सही जानकारी तक नहीं दी जाती। भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रात भर जागने को मजबूर हैं। बिजली न रहने से घरों में लगे पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद पड़ी रहती हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश रात्रिकालीन रोस्टिंग के नाम पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.