बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए सौपा ज्ञापन
आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 सदावर्ती के सदस्य आनंद देव उपाध्याय ने मोहल्ले की विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम को ज्ञापन सौपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि नगर के मुख्य चौक से पश्चिम दिशा में ट्रांसफार्मर स्थापित है तथा वहां 11 हजार एसटी लाइन भी पहुंच चुकी है। इसके बावजूद आगे का कार्य लंबित होने के कारण सदावर्ती मोहल्ले के लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्य अभियंता से लंबित कार्य को शीघ्र पूरा कराते हुए सदावर्ती मोहल्ले की बिजली व्यवस्था को उक्त ट्रांसफार्मर से जोड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.