बिजली जेई का डांस करते वीडियो वायरल
रामपुर, मई 24 -- सैदनगर। बिजली घर में तैनात जेई का डांस करते वीडियो वायरल हुआ है। दो वर्ष पुराने वायरल वीडियो में जेई के हाथ में शराब की खाली बोतल है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। खौद बिजली घर में तैनात जेई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जेई शराब की खाली बोतल हाथ में लेकर डांस कर रहे हैं। वीडियो तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। करीब 5 मिनट के वीडियो में जेई लगातार डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो के बारे में जेई ने बताया वीडियो दो वर्ष पुराना है। उन्होंने होली के मौके पर अपने ही मोबाइल से वीडियो बनाने की बात कही है। उन्होंने बताया घरेलू विवाद के चलते यह वीडियो उनके घर से ही वायरल किया गया है। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.