बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
मऊ, मई 24 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के जहनियापुर मोड़ पर शुक्रवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घर के इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। जहनियापुर निवासी 29 वर्षीय कतवारू पुत्र श्रीकांत माली शुक्रवार की शाम अपने मित्र चंटी पुत्र संजय मोदनवाल के साथ बाइक से किसी कार्य के लिए मऊ गया था। मऊ से वापस लौटते समय जहनियापुर मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के लोहे के खंभे से टकरा गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.