मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण अब लोग पानी को भी तरस गए है। नगर पालिका के करीब 50 नलकूपों पर लग रहे जनरेटर केवल कागजों में ही चल रहे है। यदि जनरेटर धरातल पर चलते तो बिजली कटौती के दौरान नगरवासियों को पेयजल संकट का सामना न करना पडता। बिजली कटौती के कारण शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। स्थानीय लोगों को सरकारी और निजी हैंडपम्पों का सहारा लेना पड रहा है।जनपद में लगातार बिजली की डिमांड बढती जा रही है। वर्तमान में जनपद को करीब 600 मेगावॉट बिजली मिल रही है, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए करीब 150 मेगावॉट बिजली की डिमांड बढी हुई है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से परेशान लोग पानी को भी तरसे ऐसे में पावर कारपोरेशन के अधिकारी उपभोक्ताओं से लोड को कम करने की अपील कर रहे है। गर्मी मे...