बिजली कटौती को लेकर ततारपुर रोड विद्युत उपकेंद्र पर धरना
संभल, मई 23 -- भीषण गर्मी और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनीतिक के बैनर तले किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। तहसील क्षेत्र के गांव ततारपुर रोड स्थित नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र पर किसानों और संगठन पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड संभल के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली संकट गहराया हुआ है। भीषण हीट वेव के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय 7 से 8 घंटे तक अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे किसान, महिलाएं, छोटे बच्चे और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। यह भी पढ़ें- भाकियू टिकैत का 25 मई को पंचायत का ऐलान किसानों ने ज्ञापन में मांग की कि पूरी तरह तैयार हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.