बिजनौर, मई 23 -- धामपुर। बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में गांव के युवाओं ने बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर तालाबंदी कर दी। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए आपूर्ति में तत्काल सुधार करने की मांग की। शनिवार को भारी संख्या में युवा पूर्व प्रधान विनीत कुमार के नेतृत्व में सरकड़ा चकराजमल स्थित बिजली उपकेंद्र पर एकत्रित हुए और धरना दिया। युवाओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर उपकेंद्र पर तालाबंदी कर दी। आरोप है कि अघोषित बिजली कटौती से किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थी पढ़ नहीं पा रहे हैं, पढ़ाई भी बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट दूर न होने पर उपकेन्द्र का घेराव प्रदर्शनकारियों ने पहले बिजली उपकेंद्र पर धरना देकर अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन संतोषज...