पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने और ऊर्जा की खपत को संतुलित करने के उद्देश्य से 'टाइम ऑफ डे टैरिफ' व्यवस्था को लागू किया है। इस महीने से यह व्यवस्था स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं के लिए की गई है। अब उन्हें मई महीने में इस सुविधा के अनुरूप बिल का भुगतान करना होगा। इसके तहत पूर्णिया सहित पूरे जिले के उपभोक्ताओं को दिन के निश्चित समय में सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय ऑफ-पीक आवर्स माना गया है जिसमें उपभोक्ताओं को सामान्य दर से करीब 20 प्रतिशत सस्ती बिजली मिलेगी। इससे घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल में कमी लाने का मौका मिलेगा। विभाग के अनुसार यदि उपभोक्ता रोजाना सिर्फ 2 यूनिट बिजली को पी...