बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा नेता ने सरकार से की कार्रवाई की मांग
जमशेदपुर, मई 27 -- जमशेदपुर। गोलमुरी में कल रात दो अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की घटनाओं ने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को उजागर कर दिया है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है, जबकि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.