घाटमपुर (कानपुर), मई 24 -- Kanpur News: शादी बारातों में अक्सर ही किसी न किसी बात को लेकर झगड़े हो जाते हैं। कभी लेनदेन को लेकर तो कभी खाने-पीने की चीजों को लेकर लाठी-डंडे चल जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से भी सामने आया है। यहां घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के पासीखेड़ा गांव में रसगुल्लों को लेकर बवाल हो गया। शनिवार रात को शादी की एक दावत में बार-बार रसगुल्ले देने से मना करने पर पिता-पुत्रों ने पड़ोसियों पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक के दांत टूट गए। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव के सत्यपाल ने बताया कि शनिवार को देवीप्रसाद की बेटी की शादी थी। रात में जनातियों व बारातियों के लिए भोजन चल रहा था। इस कार्यक्रम में वह भी सपरिवार शामिल हुआ था। मेजबान परिवार ने उसे रसगुल्...