महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री खुर्द निवासी एक युवक के साथ बारात में मारपीट व नशीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विश्वकर्मा प्रसाद शर्मा ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अभिषेक शर्मा 7 मई की शाम गांव के दिनेश द्विवेदी के बेटे की बारात में गया था। आरोप है कि बारात रवानगी से पहले गांव में परछावन के दौरान दिनेश, निखिल व सूरज द्विवेदी ने अभिषेक से विवाद किया। बाद में रास्ते में उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया। बारात गोरखपुर के नियामतपुर पहुंचने पर द्वारपूजा के दौरान उक्त लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर...