बारह ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा
देवरिया, मई 24 -- बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पथरदेवा नगर पंचायत स्थित मछैला के प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को बारह ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा से हुआ। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली इस कलश यात्रा में से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मछैला, महुआरी, कुचया और पथरदेवा कस्बा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। इसके पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह के सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। नौ दिवसीय यह महायज्ञ काशी से आए वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.