बायोमेट्रिक हाजिरी पर संयुक्त मोर्चा का ऐलान, हाजिरी कटेगी तो कटे, मशीन पर नहीं करेंगे उपस्थिति
चाईबासा, जून 15 -- गुवा। सेल प्रबंधन की ओर से 15 जून से सभी खदानों में बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू करने के निर्णय के खिलाफ विभिन्न श्रमिक संगठनों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले खुला विरोध शुरू कर दिया है। सामुदायिक भवन, मेघाहातुबुरु में आयोजित विशेष बैठक में सभी यूनियनों ने एकमत से फैसला लिया कि न्यायालय का अंतिम आदेश आने तक कोई भी श्रमिक बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करेगा। चाहे इसके लिए वेतन कटौती या अनुपस्थित घोषित किए जाने जैसी कार्रवाई ही क्यों न झेलनी पड़े। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दीपक राम ने की। इसमें एटक, इंटक (चौबे एवं दुबे गुट), झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, भारतीय मजदूर संघ, झारखंड माइंस मजदूर यूनियन, एचएमएस, सीटू तथा ऑल झारखंड माइंस वर्कर्स यूनियन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.