कटिहार, मई 23 -- मनिहारी नि स बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख अनीता देवी की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सभी जनप्रतिनिधियो से बचाव की तैयारी पर सुझाव मांगा गया । जनप्रतिनिधियो ने बाढ़ के दौरान अपने अपने पंचायतों में होने वाली कठिनाईयों को बैठक में साझा किया। बैठक में जीआर राशि की सूची ,आश्रय स्थल, चलंत शौचालय, पॉलिथिन आदि पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मौके पर जिप सदस्य सुमति देवी ,सीओ निहाथिका, बीपीआरओ सोनू गुप्ता ,मुखिया शरीफुल, पंसस मुन्ना रजक, कुंदन पासवान आदि लोग मुख्य रूप से बैठक में शामिल थे। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...