बाजार में धूम मचाने आ रही ये क्रूजर मोटरसाइकिल, 165Km प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेगी
नई दिल्ली, मार्च 26 -- चीनी की कंपनी CFMoto अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, कंपनी अपनी क्रूजर लाइनअप में नए मॉडल जोड़ने की प्लानिंग में है। कंपनी अपनी क्रूजर लाइनअप को एक नए और ज्यादा कैपेसिटी वाले मॉडल के साथ बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जो मौजूदा 450CL-C पर आधारित होगा। जिस मॉडल को आने वाला 550CL-C माना जा रहा है। अब इसके फोटोज और डिटेल चीनी टाइप-अप्रूवल फाइलिंग के जरिए सामने आई हैं। हालांकि, यह ब्रांड अभी भारतीय बाजार में मौजूद नहीं है, लेकिन इससे इस बात की झलक मिलती है कि CFMoto की ओर से दुनियाभर में क्या आने वाला है। जैसा कि नाम से पता चलता है, 550CL-C मौजूदा 450CL-C से ऊपर के दर्जे का होगा, जिसमें एक बड़ा इंजन और अपडेटेड स्टाइलिंग होगी। यह भी पढ़ें- बाजार में नहीं थम रही इस मोटरसाइकिल की डिमांड, एक बार फिर लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.