बाइक से गिरी रामपुर की युवती की हल्द्वानी में मौत
हल्द्वानी, मई 24 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। रामपुर में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई युवती की हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल(एसटीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस के मुताबिक बीती 22 मई को नानकार रानी, स्वार रामपुर निवासी 23 वर्षीय गुलशन बी पुत्री शफीक अहमद अपने परिवार के एक सदस्य के साथ बाजार जा रही थी। वह मां की दवा लेने के लिए निकली थी। कुछ दूर जाने के बाद गुलशन को चक्कर आ गया। जिसके बाद वह चलती बाइक से गिर गई। घायल गुलशन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया। यहां एक दिन उपचार के बाद शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.