बाइक के धक्के से दो लोग घायल
जौनपुर, मई 24 -- मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर रायपुर गांव के पास रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अतुल मिश्र तथा 32 वर्षीय गणेश मिश्र बाइक से किसी काम से सुजानगंज की ओर जा रहे थे। रायपुर गांव के पास बाइक खड़ी कर सड़क पार करने लगे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक ने दो युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.