झांसी, मार्च 19 -- टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गुरसरांय-मऊरानीपुर सड़क पर एक पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बृसिंहपुरा निवासी दीपक यादव बीती देर रात गांव पंडवाहा से घर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर मऊरानीपुर सड़क पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रहा टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव पंडवाहा निवासी वीरेंद्र पटेल (39) खेत से काम निपटाकर जा रहा था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकों के परखचे उड़ गए। वहीं वीरेंद्र और दीपक गंभीर र...