हरिद्वार, मई 24 -- चारधाम यात्रा में इस बार देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वहीं, नेपाल से आने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। बांग्लादेश के ढाका, खुलना और फिनायदा से पहुंचे श्रद्धालु दिनेश, राम, प्रदीप्तो और अनिक ने बताया कि वे पहली बार चारधाम यात्रा पर आए हैं। सनातन धर्म के प्रति उनके मन में गहरी आस्था है और देवभूमि उत्तराखंड के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने धर्म और संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लगी यात्रियों की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...