गढ़वा, मई 25 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर की जीवनरेखा कही जाने वाली बांकी नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर एक बड़े जन-आंदोलन का आगाज़ हो चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता श्वेतांक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बांकी बचाओ अभियान के तहत व्यापक जन-जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जा रही है। बताया जाता है कि बांकी नदी का लगातार हो रहे अतिक्रमण, अव्यवस्थित निर्माण कार्य और प्रशासन व आम लोगों की बढ़ती उपेक्षा के कारण अपने अस्तित्व के सबसे गंभीर संकट से गुज़र रही है। अभियान के दौरान चेतावनी दी गई है कि अगर समय रहते नदी के प्राकृतिक जल बहाव क्षेत्र और उसकी स्वच्छता को सुरक्षित नहीं किया गया, तो आने वाले समय में पूरे क्षेत्र को गंभीर जलजमाव, भूजल संकट और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अभ...