भागलपुर, जनवरी 12 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत बंदरी गांव में कृषि विभाग की ओर से कृषि कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी देना था। इस दौरान कृषि पदाधिकारियों ने किसानों को उन्नत बीज, जैविक खाद, मिट्टी जांच, सिंचाई सुविधा और फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। कैंप में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और अपनी समस्याएं भी रखीं। किसानों ने खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई और फसल क्षति मुआवजे को लेकर सवाल पूछे, जिनका मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.