फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर, संवाददाता कानपुर प्रयागराज हाइवे पर कल्याणपुर थाने के बडौरी मे गुरुवार देर रात बहन के घर जा रहे एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। भोर पहर करीब दो बजे गश्त के दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला, उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान शिवम सविता (28) पुत्र महेन्द्र सविता, निवासी ग्राम रिठवा, थाना असोथर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार राकेश कुमार पुत्र सहदेव ने शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार शिवम देर रात अपने घर से बहन के घर जहानाबाद जाने के लिए निकला था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में अज्ञात चालक पर केस आशंका है कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत ह...