मऊ, मई 22 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नकटा क्षेत्र के बरुहा में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बस से उतरते ही हार्ट अटैक से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली अंतर्गत नकटा क्षेत्र के रसडी निवासी 55 वर्षीय महीपाल सिंह राजस्थान के जयपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार को वह बस से आजमगढ़ आए और वहां से बस पकड़कर स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत बरुहां चट्टी पर उतरे। बस से उतरते ही चक्कर आने से वह सड़क पर गिर पडे। आस-पास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- बस से उतरते ही हार्ट अटैक से अधेड़ की मौत, परिजन बेहाल राहगीरों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये शव को घर लेकर चले गये। यह भी पढ़ें- एनएच -2...