बलियापुर की महिला क्रिकेटर दुर्गा मुर्मू ने की सीएम से मुलाकात
धनबाद, मार्च 19 -- बलियापुर। प्रतिनिधि सचेतक टुंडी विधायक मथुराप्रसाद महतो के पहल पर बलियापुर के राष्ट्रीयस्तर की महिला क्रिकेटर दुर्गा मुर्मू ने गुरूवार को रांची में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। टुंडी विधायक महतो ने परिवार की माली हालत के मद्देनजर सीएम से महिला क्रिकेटर का नियोजन खेल कोटा से करने की अनुसंशा की है। महिला क्रिकेटर से बातचीत के बाद सीएम ने महिला क्रिकेटर के खेल कोटा से नियोजन की दिशा में अनुकूल कार्रवाइ का भरोसा दिया। झामुमो प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, राजेन्द्र हेम्ब्रम आदि भी मौके पर थे। ज्ञात रहे कि बलियापुर के घड़बड़ गांव निवासी लुखु मुर्मू की पुत्री दुर्गा मुर्मू क्रिकेट में राष्ट्रीयस्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। पिता मजदूरी कर परिवार को भरण-पोषण करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.