कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बर्रा पुलिस ने गांजे के साथ बाबूपुरवा निवासी तस्कर राजा सरोज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने कबूला है कि वह दूसरे जिलों से गांजा खरीदने के बाद उसकी पुड़िया बनाकर शहर में ऊंचे दामों में बेचता है।बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार दोपहर को सूचना के आधार पर पुलिस ने कानपुर-इटावा हाईवे स्थित शिवाजी पुलिया के पास घेराबंदी कर एक शातिर को दबोचा। पुलिस पूछताछ में उसे घबरता देखा सफेद प्लास्टिक के झोले की तलाशी ली तो उसमें 1.310 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बाबूपुरवा निवासी राजा सरोज से पूछताछ कर जेल भेज दिया है। आरोपित बाहर से गांजा लाकर शिवधाम मंदिर के पास स्थित अपने ठिकाने से छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। वहीं आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट समे...