बरेली में तैनात कायमगंज के सिपाही सूरज कुमार का निधन, परिजनों में कोहराम
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर से सटे घसिया चिलौली गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी 35 वर्षीय सूरज कुमार का बरेली में निधन हो गया। बुधवार को जैसे ही सिपाही का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के चीत्कार से मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। दिवंगत सिपाही को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। घसिया चिलौली गांव निवासी सूरज कुमार वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जनपद बरेली के पुलिस लाइन में थी, जहां वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। बुधवार को कोतवाली पुलिस को जिला मुख्यालय से एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से सूरज कुमार के बीमारी से निधन की सूचना प्राप्त हुई। उधर सिपाही के पैतृक निवास पर सगे, संबधी, रिश्तेदारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.