बरेली और मेरठ जोन के सचिव बने गिरीश
रामपुर, मई 24 -- शाहबाद। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति ने शाहबाद निवासी वरिष्ठ समाजसेवी गिरिश कुमार पाठक को बरेली एवं मेरठ जोन का सचिव मनोनीत किया है। समिति ने सामाजिक सेवा और जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। गिरीश ने भरोसा दिलाया कि पद पर रहते हुए वह अपराध नियंत्रण, सामाजिक जागरूकता, बंदियों के पुनर्वास तथा प्रशासन और पुलिस के समन्वय से संबंधित कार्यों में भूमिका निभाने का भरसक प्रयास करेंगे। मनोनयन की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई और आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.