लातेहार, जून 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में सोमवार को अप बीडीएम पैसेंजर करीब पांच घंटे विलंब से पहुंची और गंतव्य की ओर रवाना हुई। इतना विलंब इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कई यात्री इस ट्रेन से यात्रा नहीं कर पाए। अकरम अंसारी सहित कई लोगों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे अप बीडीएम पैसेंजर के बरवाडीह आने का समय है, लेकिन दोपहर 11:30 बजे के बाद बीडीएम पैसेंजर बरवाडीह पहुंची। कई यात्रियों ने इसपर नाराजगी भी जताई है। स्टेशन कंर्मियों ने कहा कि मालगाड़ी से लाइन जाम रहने और काम होने के कारण देर से ट्रेन पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...