बरमसिया में पांच घंटे नहीं रही बिजली
धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। दुहाटांड़, कुम्हारपट्टी, बरमसिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को पांच घंटे बिजली नहीं रही। लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली बुधवार की सुबह 10 बजे गई जो दोपहर तीन बजे के बाद आपूर्ति की गई। तब लोगों को राहत मिली। सहायक अभियंता सुजित कुमार का कहना है कि तकनीकी खराबी आ गई थी व केबल वर्क किया जा रहा था। इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.