बनारस के नमो घाट पर बाउंसरों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक की मौत, कई घायल
नई दिल्ली, मई 24 -- काशी जिसे बनारस और वाराणसी के नाम से भी जानते हैं उसके सबसे आधुनिक और चर्चित पर्यटन स्थल 'नमो घाट' पर रविवार की भोर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नमो घाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा में तैनात निजी गार्डों व बाउंसरों के साथ पर्यटकों का मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों ने पर्यटकों पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा गया। इस हिंसक हमले में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसके कई आए कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सनसनीखेज वारदात के बाद घाट पर अफरातफरी और हड़कंप मच गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले चार सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।प्रवेश द्वार पर रोकने पर विवाद पुलिस से मिली जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.