नई दिल्ली, मई 24 -- Tips To Choose Real Banarasi or Kanjivaram Saree: महिलाओं का महंगा और खास साड़ियां जैसे बनारसी, सिल्क, कांजीवरम पहनना काफी पसंद होता है। आप किसी भी महिला की कपड़ों की अलमारी खोलकर देख लीजिए, आपको बनारसी या फिर कांजीवरम की खूबसूरत साड़ियां जरूर मिलेंगे। सवाल ये है कि क्या आप असली साड़ी ही खरीद या पहन रही हैं। कहीं आपकी अलमारी में नकली साड़ी तो नहीं रखी हुई है। आजकल मार्केट में असली बताकर नकली बनारसी या फिर कांजीवरम की साड़ियां खूब बेची जा रही है। बुरी बात ये है कि इनके दाम असली जैसे ही आप से वसूल लिए जाते हैं लेकिन असल में ये नकली होती हैं। अगर आप भी अक्सर बनारसी या कांजीवरम की साड़ी खरीदती रहती हैं, तो आज असली साड़ी की पहचान करने का तरीका भी जान लीजिए।बनारसी-कांजीवरम साड़ियों की डिमांड शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन म...