कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेंट्रल स्टेशन पर मां के साथ ट्रेन के इंतजार में बैठी तीन बच्चियों में से बड़ी नाबालिग बेटी को अधेड़ व्यक्ति ने अगवा कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में वह कैमरे में कैद हुआ। मां अंजना की निशानदेही पर पुलिस ने पुखरायां जाकर खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने झांसी जीआरपी में चोरी के मामले में आठ साल पहले सात महीने की सजा काटी है। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह, दरोगा अर्पित तिवारी ने वहां जाकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी तो यही है पर यह हुलिया बदल लेता है। पुलिस को यह क्लू वरदान साबित हुआ। पुलिस उसके जूते और बदले हुलिया के आधार पर उस तक पहुंच गई। इस बात का खुलासा आरोपी अपहर्ता लक्की ने खुद जेल जाने के पहले पूछताछ में किया। उसने हर अपराध के बाद कपड़े और हुलिया बदलने की बात कबूली है।ये थी घटनामंगलपुर, कान...