गिरडीह, मई 24 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 06 में 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। एक ओर बड़की सरैया में कई घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से लोग भयभीत हैं, दूसरी ओर बिजली विभाग के प्रति लोगों में भारी आक्रोश है। बताया गया कि बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र में मां काली चौक से गणेश मंदिर तक 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली तार कई घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर समय हादसे का डर बना रहता है।

समस्या का उठाना सामाजिक कार्यकर्ता शेखर चंद्रवंशी ने बताया कि इस समस्या को कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हाई टेंशन तार आबादी क्षेत्र और ...