बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
फरीदाबाद, मई 24 -- पलवल, अजित कुमार। सदर थाना क्षेत्र के दीघोट गांव में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद में शनिवार देर शाम को 65 वर्षीय बुजुर्ग नृतपाल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे थान सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में 20 से अधिक नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीघोट गांव निवासी थान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मई की शाम उनके घर के बच्चों का पड़ोसियों के बच्चों से खेलते समय विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या शाम करीब 7:00 बजे वह अपने पशुओं के साथ प्लॉट में बैठा हुआ था। जबकि उसके पिता नृतपाल घर से घेर की ओर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.