फतेहपुर, मई 22 -- खखरेररु। थाना क्षेत्र के उमरा गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो से मारपीट की गई। गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 18 मई को उसका पुत्र जयप्रकाश गांव के अन्य बच्चों के साथ अस्पताल के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान गांव का नागेश वहां पहुंचा और जयप्रकाश के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर नागेश ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद रामभजन, पुष्पा देवी तथा पड़ोसी लाल सिंह ने मिलकर जयप्रकाश की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- आंधी में गिरे छप्पर को बना रहा था परिवार, दबंगों ने गिराया यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में दंपति पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स...