गिरडीह, अप्रैल 6 -- बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया के पाकरटांड़ के रहनेवाले एक प्रवासी मजदूर की रविवार को गुजरात के बड़ोदरा में मौत हो गई। मृतक का नाम विजय महतो है। बताया जाता है कि वह एक कंपनी में काम करता था और कार्य के दौरान ही एक हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि रोजी-रोटी की जुगाड़ के लिए वह 20 दिन पूर्व ही गुजरात गया था। वह एक कंपनी में मजदूरी कर रहा था। पोखरिया मुखिया प्रदीप महतो ने बताया कि अजय महतो शादी- शुदा युवक था और मिलनसार था। उन्होंने बताया कि काम के दौरान एक हादसे में मौत होने की बात कही जा रही है। शव अभी वहीं पड़ा हुआ है। बताया कि कुछ दिनों पूर्व हीं वह गुजरात के बड़ोदरा गया था और हादसे का शिकार हो गया। गांव के युवक के प्रवास के दौरान हुई मौत से ...