बक्सूपुर में टूटी आम्बेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों का प्रदर्शन
गाजीपुर, मार्च 27 -- गाजीपुर (सादात)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हुरमुजपुर के बक्सूपुर मौजा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को गुरुवार रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में एकत्रित हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना की जानकारी पाकर सादात एसओ धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय सहित अगल बगल के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आम्बेडकर प्रतिमा के चेहरे पर प्रहार करने वाला हथौड़ा वहीं गिरा मिला। पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण नई प्रतिमा लगाने की मांग पर अड़े रहे और नारेबाजी करने लगे।बाद में जखनियां के नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह और प्रभारी एसडीएम मनोज कुमार पाठक भी घटनास्थल पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.