बकरों से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, मदद की बजाय लूट मच गई, बकरे लेकर भागे लोग
नई दिल्ली, मई 24 -- कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में टेढ़ी मोड़ के पास बकरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई बकरों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में बकरे सड़क पर इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बकरीद के चलते ट्रक से बकरों को बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर घूम रहे बकरों को पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और कई लोग बकरों को उठाकर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बचे हुए बकरों को पास के एक बगीचे में बंधवाया। घटना के चलते काफी देर तक इलाके में अफरातफरी और भीड़ का माहौल बना रहा।झपकी आने से हुआ सड़क हादसा दरअसल ककोढ़ा गांव के समीप शनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.