बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं
गंगापार, मई 24 -- उतरांव थाने में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि बकरीद आपसी भाईचारा व सौहार्द का प्रतीक है। बैठक में मौजूद लोगों से थाना अध्यक्ष अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में प्रधान इस्तेखार अहमद, राम दीन प्रधान, डॉ कौशर अली, बदरुजमा, हिदायत हुसैन, अनिल पटेल आदि रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर दुमका के कई थानों में हुई शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.