पलामू, मई 24 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लेस्लीगंज, तरहसी और मनातू थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। लेस्लीगंज की बैठक में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र की सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी संस्कृति को कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित लोगों ने एकमत होकर बकरीद पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ मनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील यह भी पढ़ें- बकरीद पर शांति...