गढ़वा, मई 25 -- रंका। थाना परिसर में रविवार को प्रमुख लीलावती देवी की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी रवि केशरी ने बैठक में कहा कि प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी बकरीद पर नहीं देना है। बैठक में संवेदक सुरेश पांडेय, सदर शोएब खलीफा से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रंका अनुमंडल क्षेत्र में आजतक आपसी भाई चारे के साथ लोग एक दूसरे का त्योहार मनाते आए हैं। यही परंपरा आगे भी जारी रहेगी। बैठक में हाजी एकरामुद्दीन दिन, हाजी डाक्टर इस्लाम, हाजी हुसैन अंसारी, मुखिया इजहार अंसारी, संजय सिन्हा, समाज सेवी किशोर कुमार, सब इंस्पेक्टर अनिल हेंब्रम, सैफुल्लाह अंसारी, उमा शंकर प्रधान, पूर्व मुखिया मालती देवी, समाज सेवी नसीम सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सरकार से तय गाइड लाइन पर ही दें जान...