मुंगेर, मई 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व नजदीक आते ही परदेस में काम करने वाले लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। 28 मई, गुरुवार को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर जमालपुर स्टेशन सहित भागलपुर-किउल रेलखंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य महानगरों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है। अधिकांश डाउन ट्रेनें घंटों विलंब से जमालपुर पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। शनिवार को जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई यात्री ट्रेन के गेट और शौचालय के पास खड़े होकर सफर करने को मजबूर दिखे। जिन यात्रियों का कंफर्म टिकट है, उनकी सीटों पर भी वेटिंग और अनाधिकृत यात्री जबरन कब्जा कर यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली से लौटे यात्री अकरम, ...