हजारीबाग, मई 23 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देशन एवं बड़कागांव प्रखंड प्रशासन के नेतृत्व में बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को बड़कागांव मुख्य चौक पर मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उपद्रव या असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब किए जाने की स्थिति में पुलिस-प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने लाठीचार्ज, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग, आंसू गैस के गोले छोड़ने एवं गोली फायरिंग का प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता दिखाई गई। मौके पर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- बड़कागांव थाना परिस...