औरंगाबाद, मई 21 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर अहरी मधुकर कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर ली गई। इस मामले में कैमूर जिला के मोहनिया थाना के बद्दूपर निवासी संजीव कुमार राय उर्फ दीपक राय ने प्राथमकी दर्ज कराई है।

चोरी की जानकारी प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि वह निजी निवास वाराणसी स्थित नारायणिपुरम कॉलोनी नारायणपुर में रहते हैं। मधुकर कॉलोनी स्थित अपने मकान से वाराणसी अपने आवास पर चले गए। 19 मई को वह अपने मामा स्वर्गीय प्रमोद पांडे की तेरहवीं में शामिल होने के लिए श्री कृष्ण नगर अहरी स्थित मधुकर कॉलोनी आवास पर पहुंचे तो गेट और अंदर चैनल गेट का ताला पूर्व की तरह लगा हुआ था। ताला खोलकर अंदर जाने पर देखा कि अंदर फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। सारा सामान कमरे में बिखरा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़कर ...