बंदरों के कूदने से गिरा बारजा, महिला घायल, हालत गंभीर
मऊ, मई 22 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के हुंसापुरा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे बंदरों के उछल-कूद के दौरान बारजा गिरने से छत पर सो रहे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देख डाक्टर ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार की अल सुबह पति और बच्चों के साथ 26 वर्षीय शहाना खातून छत पर सो रही थी। इसी दौरान बंदरों का झुंड छत पर पहुंचा, जिसे देख शहाना खातून डर कर भागने लगी। इसी दौरान एक बंदर के कूदने के दौरान बारजा टूटकर महिला के ऊपर गिर गया। महिला के चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन महिला को खून से लथपथ देख उनके होश उड़ गए। इसी बीच सूचना पाकर डायल 108 एम्बुलेंस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और घायल महिला को सामुदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.