बंदरा : रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- बंदरा। बंदरा प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वाधान में एक बैठक हुई। संगठन के प्रदेश सचिव मो. शकील ने कहा कि सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 12 माह काम कराकर सरकार दस माह का पैसा दे रही है। उच्च न्यायलय ने न्यूनतम मजदूरी भुगतान करने का आदेश दिया है, लेकिन सरकार लागू नहीं कर रही है। रामप्रवेश पंडित, प्रभात कुमार, नवीन कुमार, सजदा खातून, रेणु देवी, उमेश साह, राजकुमारी देवी, दीपक कुमार, कौशल साह, रिंकू देवी, सिया देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.