मऊ, मई 21 -- मधुबन। साइबर ठगों पर नकेल कसते हुए मधुबन थाने की साइबर टीम ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। रिश्तेदार बनकर यूपीआई के जरिए 1.25 लाख रुपये की ठगी के शिकार हुए इब्राहिमाबाद निवासी एक पीड़ित के खाते में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 हजार 522.24 रुपये वापस करा दिए। थाना मधुबन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इब्राहिमाबाद निवासी विजय कुमार चौहान पुत्र नरसिंह चौहान को एक अज्ञात जालसाज ने फोन किया। उसने खुद को विजय का रिश्तेदार बताया और बातों के जाल में फंसाकर यूपीआई के माध्यम से कुल 1,25,000 रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने बिना वक्त गंवाए तत्काल थाना में साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- खाते से उड़ाएं 30199 रुपये, हाफिजपुर पुलिस ने कराए वापस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...